Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाहत्या

जांजगीर-चांपा में सालों ने मिलकर की जीजा की हत्या:शराब पीकर बहन से करता था मारपीट, राहत राशि नहीं देने से थे नाराज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम परसदा में दो साले ने मिलकर अपने जीजा की हत्या कर दी। बहन से मारपीट करने और भांजी के दुर्घटना में मौत होने के बाद मिले राहत राशि नहीं देने से दोनों साले नाराज थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं वारदात में इस्तेमाल डंडे को भी बरामद किया गया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, 18 मई की सुबह ग्राम परसदा के पास तालाब किनारे मुन्ना चौहान (42) का शव मिला था। जिसके कान से खून निकला हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले और हत्या करने की बात सामने आई।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टावर पर चोर का हाई वोल्टेज ड्रामा:10 लाख जेवरात और कैश चुराया, पकड़ने गई दुर्ग पुलिस तो टावर पर चढ़कर बैठ गया

दोनों आरोपी घर से थे फरार

पुलिस को जांच पड़ताल से पता चला कि मुन्ना चौहान के दो साले अमित चौहान (26) और सतीश चौहान (24) घर से फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान मुलमुला थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से दोनों को पकड़ा गया। दोनों ने बताया कि अपने जीजा मुन्ना चौहान को तालाब के किनारे ले जाकर उसके सिर पर डंडे से हमला कर हत्या कर शव को वहीं छोड़ कर भाग गए थे।

बहन को मारने और राहत राशि नहीं देने से थे नाराज

दोनों भाइयों ने पूछताछ करने पर बताया कि उनका जीजा मुन्ना चौहान शराब के नशे में अपनी पत्नी संतोषी चौहान और बच्चों के साथ मारपीट करता था। वही भांजी की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर 2 लाख रुपए की राहत राशि मिली थी जिसमें से एक भी रुपए नहीं देने से नाराज और आक्रोशित थे। दोनों भाई अमित और सतीश ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  पोते ने क्रिकेट बैट से की दादी की पिटाई, वीडियो देख आपका भी पसीज जाएगा दिल

इलाहाबाद में रोजी मजदूरी का करता था काम

मुन्ना सिंह चौहान भदोही उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। इलाहाबाद में रोजी-मजदूरी का काम करता था। पूछताछ करने पर पत्नी संतोषी चौहान ने बताया कि वह अपने 3 बच्चों के साथ अपने मायके में थी। मुन्ना सिंह चौहान 24 मार्च को इलाहाबाद से परसदा अपने ससुराल आया हुआ था, जिसके बाद वह वापस इलाहाबाद चला गया था।

शुक्रवार की रात नहीं आया था घर

पत्नी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही फिर से इलाहाबाद से परसदा आया हुआ था। वहीं शुक्रवार 17 मई की रात से वह घर नहीं आया था। रातभर कहां था इसकी जानकारी नहीं थी, वहीं शनिवार 18 मई को शव मिलने की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़ें:  10% मुनाफे का झांसा देकर 14 करोड़ की ठगी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles