Advertisment
Accidentकवर्धाछत्तीसगढ़

एक ही ट्रक से भिड़ी पुलिस की 3 गाड़ियां, हादसे में आरक्षक की मौत, ASI सहित 2 पुलिसकर्मी घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा जिले में रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर पुलिस एक-एक कर 3 गाड़ियों की खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई। वहीं डायल 112 के ड्राइवर समेत 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव का है।

बताया जा रहा है कि तीनों हादसे रात 12 से 1 बजे के बीच हुए हैं। हादसे में बाइक सवार पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे (32 ) की मौत हुई है। वहीं पेट्रोलिंग गाड़ी स्कॉर्पियो पर सवार सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ ASI कौशल साहू, विजय कश्यप घायल हुए हैं। वहीं मदद के लिए पहुंची डायल 112 का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है।

रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर टकराई पेट्रोलिंग गाड़ी।
रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर टकराई पेट्रोलिंग गाड़ी।

कैसे हुए एक के बाद एक तीन हादसे ?

इसे भी पढ़ें:  पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की कोरबा कलेक्टर से नाराजगी के पीछे टोल प्लाजा विवाद तो नहीं ? नए खुलासे से मचा घमासान

आरक्षक नेतराम धुर्वे रात 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से कवर्धा जा रहे थे। इसी दौरान सिंघपुरी गांव से 200 मीटर पहले कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। आरक्षक नेतराम ने मौके पर दम तोड़ दिया।

पुलिस की दो गाड़ियां टकराई।
पुलिस की दो गाड़ियां टकराई।

तेज बारिश के चलते पेट्रोलिंग गाड़ी भी टकरा गई

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ASI कौशल साहू और विजय कश्यप पेट्रोलिंग गाड़ी से पहुंचे, लेकिन अंधेरा और तेज बारिश के चलते पेट्रोलिंग वाहन भी उसी ट्रक के पीछे जाकर घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। ASI और विजय कश्यप जख्मी हो गए।

डायल 112 की गाड़ी भी ट्रक से टकराई।
डायल 112 की गाड़ी भी ट्रक से टकराई।

पुलिस वैन को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में खौफनाक मंजर: बीच सड़क आग का गोला बनी चलती कार, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

इस दौरान डबल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस इमेरजैंसी सेवा डायल 112 की टीम मदद के लिए मौके पर जैसे ही पहुंची, वैसे ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर पुलिस वैन को टक्कर मार दी। इसमें पुलिस वैन दूसरे ट्रक से भी टकरा गई।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर पुलिस एक-एक कर 3 गाड़ियों की खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर पुलिस एक-एक कर 3 गाड़ियों की खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस वैन पर सवार एक पुलिस आरक्षक और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृत जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टीएस सिंहदेव ने उठाया सवाल, अजय चंद्राकर का पलटवार- यही है कांग्रेस का असली चरित्र

पुलिस कर रही मामले की जांच

सीटी कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की जान गई है, वहीं 4 लोग घायल हैं। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles