Advertisment
दिल्लीलोकसभा चुनाव 2024

कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान व्यक्ति ने मारा थप्पड़:माला पहनाने के बहाने से आया था

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

दिल्ली  उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर शुक्रवार, 17 मई को प्रचार के दौरान हमला हुआ। माला पहनाने के बहाने एक शख्स कन्हैया के पास आया। माला पहनाई और गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। उसने कांग्रेस नेता पर स्याही भी फेंकी। कुमार के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावर का सिर फूट गया। उसे काफी चोटें आई।

आरोपी है कि घटना के दौरान बदमाशों ने आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मा के साथ हाथापाई की गई। करतार नगर में आप कार्यालय के पास हुई इस घटना पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Watch Video…

 

AAP दफ्तर पहुंचे थे कन्हैया कुमार
दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार शुक्रवार को प्रचार के लिए न्यू उस्मानपुर में करतारनगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंचे। मीटिंग पूरी होने के बाद कन्हैया आम आदमी पार्टी की पार्षद छाया के साथ नीचे आए। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कुछ लोग कन्हैया के पास आए। भीड़ में शामिल एक शख्स ने माला पहनाने के दौरान कन्हैया को थप्पड़ मार दिया। स्याही भी फेंक दी। इसके बाद लोगों ने कन्हैया को काले झंडे दिखाए। गो बैक का नारा भी लगाया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक सरोजा मनहरण ने थामा बीजेपी का दामन

मनोज तिवारी पर हमला कराने का लगाया आरोप 
कन्हैया कुमार ने घटना के बाद वहां कार पर चढ़कर लोगों को ललकारा। कन्हैया ने भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी पर चुनाव हारने के डर से गुंडे भेजकर हमला करने का आरोप लगाया। कन्हैया ने कहा कि भाजपा 400 पार नहीं, लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी कर रही है। हमारा मुकाबला अन्याय से है। मैं डरने वाला नहीं हूं। जनता 25 मई को अपने वोट से इसका जवाब देगी।

AAP पार्षद ने की शिकायत
वहीं, पार्षद छाया शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनका शॉल छीन लिया गया और उनके पति को एक तरफ ले जाया गया और धमकी दी गई। शिकायत में कहा गया है कि भीड़ पर काली स्याही फेंकी गई और 3-4 महिलाओं सहित लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  EVM-VVPAT वेरिफिकेशन पर 5 घंटे सुनवाई, फैसला सुरक्षित

हमलावर को कन्हैया के समर्थकों ने पीटा, देखिए VIDEO

 

2 हमलावरों ने ली जिम्मेदारी
घटना के बाद कथित तौर पर हमलावरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसमें दो लोगों ने कन्हैया कुमार पर हमले की जिम्मेदारी ली। हमलावरों में से एक का नाम दक्ष चौधरी बताया जा रहा है। उसने कहा कि कन्हैया कुमार ने भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल तेरे कातिल जिंदा हैं, हम शर्मिंदा हैं जैसे नारे लगाए थे। कन्हैया कुमार देश को बांटने की बात करते हैं। भारतीय सेना के खिलाफ बोलते हैं और आज हमने उनका ‘इलाज’ कर दिया है। आज हमनले उनके मुंह पर चांटा देकर जवाब दिया है कि भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता है। जब तक हमारे जैसे सतानती शेर जिंदा हैं। हम उन लोगों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देंगे जो देश को विभाजित करने की बात करते हैं। हालांकि, हरिभूमि इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

पहले भी सुर्खियों में रहा दक्ष
दक्ष चौधरी, खुद को हिंदू रक्षा दल पदाधिकारी बताता है। उसकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसमें वह कभी हथियारों के साथ तो कभी भाजपा नेताओं के साथ नजर आता है। फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में उस पर गाजियाबाद में धार्मिक टिप्पणी करने और माहौल बिगाड़ने, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। उसे एक अन्य युवक के गिरफ्तार भी किया गया था।

आरोप है कि दक्ष चौधरी टीला मोड़ थाना क्षेत्र की मदीना मस्जिद में अपने एक साथी अन्नू चौधरी के साथ जूते पहनकर मस्जिद में घुस गया था।  उसने लोगों के साथ धक्का मुक्की की और नमाज नहीं पढ़ने की चेतावनी दी। इस पर काफी हंगामा हुआ था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles