Advertisment
AccidentUncategorized

एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 10 लोगों की मौत, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

हरियाणा के नूंह जिले में भीषण हादसा हुआ। तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार, 17 मई की रात एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। जिसमें 10 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि 24 घायल हुए हैं। यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बस में सवार सभी पंजाब के रहने वाले थे, जो मथुरा-वृंदावन समेत अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर लौट रहे थे।

10 मई को यात्रा पर निकले थे लोग
घायलों में से एक सरोज पुंज ने कहा कि 10 मई को एक टूरिस्ट बस किराए पर ली गई थी। सभी बनारस और मथुरा के दर्शन के लिए निकले थे। बस में 64 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं-बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे, जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। 17 मई की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे बस में अचानक आग लग गई। वह आगे की सीट पर बैठी थीं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।

 

बस में सवार थे 64 लोग
वहीं, मीना ने बताया कि हम वृन्दावन से लौट रहे थे। हमें नहीं पता कि आग कैसे लगी। 10 लोगों की मौत हो गई है। बस में 64 लोग सवार थे। देर रात करीब 1.30 बजे बस के पीछे से धुएं की गंध आई। एक मोटरसाइकिल सवार ने बस के पीछे आग की लपटें देखीं और उसका पीछा किया। आखिरकार वह बस तक पहुंचा और ड्राइवर को चेतावनी दी। बस को रोका गया। लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी।

 

3 घंटे बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ी
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही आग बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश शुरू हुई। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस पूरी तरह जल जाने के बाद अग्निशमन अधिकारी तीन घंटे बाद पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  घर में लगी आग, 3 मासूमों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

स्थानीय ग्रामीण साबिर, नसीम, साजिद ने कहा कि हम बस के पीछे भागे और खिड़कियों को तोड़कर जितना संभव हो सके उतने लोगों को बाहर निकाला। हमने पुलिस को सूचित किया लेकिन उन्हें आने में बहुत देर हो गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

प्रशासन ने 8 मौतों की पुष्टि की
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी घटनास्थल पहुंचे थे। उन्होंने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया कि हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने हुआ एक्सीडेंट, काफिला रोककर घायलों को खुद भेजा अस्पताल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles