Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसमध्यप्रदेश

‘2 बीवी रखने वालों को 2 लाख सालना’, MP कांग्रेस नेता के विवादित बोल; बीजेपी बोली- तुष्टिकरण

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कहा, ‘जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, उसे दो लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में सभी महिलाओं के खातों में एक-एक लाख रुपए देने की बात कही है।’

भूरिया ने यह बात गुरुवार को रतलाम के सैलाना में चुनावी सभा में कही। कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे। मंच से ही पटवारी ने भूरिया के बयान का समर्थन किया। कहा, ‘आपके जो भावी सांसद हैं भूरिया जी, इन्होंने अभी भयंकर घोषणा कर दी। जिसकी दो पत्नियां हैं, उसको डबल ….।’

इसे भी पढ़ें:  बृजमोहन अग्रवाल के कुल वोट 10 लाख के पार:चुनाव कार्यालय में काटा केक; विकास उपाध्याय 5 लाख 68 हजार वोट से पीछे

महिला मोर्चा अध्यक्ष बोलीं- सोनिया-प्रियंका इनको नसीहत दें

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नरोलिया ने कहा- सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अपने नेताओं को नसीहत दें कि ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें। कांग्रेस के जिम्मेदार नेता आए दिन महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं। माया ने कहा, हम भूरिया के घोर अमर्यादित बयान का विरोध करते हैं। पूरी मातृशक्ति मैदान में उतरकर बदला लेगी। जीतू पटवारी ने पिछले दिनों इमरती देवी के खिलाफ जो अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था उसका पुरजोर विरोध किया था।

भाजपा पर आदिवासी समाज के अपमान का आरोप

इसे भी पढ़ें:  नितिन नबीन अब छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी

पूर्व मंत्री भूरिया ने कहा, ‘भाजपा के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश बर्बाद कर दिया। हमारे आदिवासी समाज के लोगों को अपमानित करने का काम किया। भाजपा नेताओं ने आदिवासी परिवार के लोगों को 10 फीट के गड्ढे में गाड़ दिया। देवास जिले में दो साल की बच्ची को जिंदा गाड़ दिया। सीधी में आदिवासी भाई पर भाजपा नेता पेशाब कर रहा था, तब वे मौन रहे।’

पूछा- क्या मतदाता आपकी जेब में हैं?

भूरिया ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अबकी बार, 400 पार….। मोदी जी, क्या मतदाता आपकी जेब में हैं? जो 400 पार दे देंगे। वे पहले कहते थे- एक बार मुझे प्रधानमंत्री बना दो तो मैं दो करोड़ नौजवानों को नौकरी दूंगा। 15-15 लाख खाते में जमा करा दूंगा।

इसे भी पढ़ें:  CG Election Results 2024:बिलासपुर से भाजपा के तोखन साहू लाख वोटों के अंतर से जीते

बेचारे गरीबों ने 400-500 रुपए जमा करके खाते खुलवा लिए लेकिन एक पैसा जमा नहीं हुआ। मोदी ने खाते खुलवाकर करोड़ों रुपए जमा कर लिए इसलिए आपको देखना है कि इन्होंने न नौजवानों का भला किया और न महिलाओं का भला किया।’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles