Advertisment
अक्षय तृतीया

इस अक्षय तृतीया राशिनुसार करें खरीददारी, घर में आएगी बरकत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आज अक्षय तृतीया है. अक्षय तृतीया के दिन बृहस्पति ग्रह और चंद्रमा वृषभ राशि में युति बनाएंगे. इन दोनों के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण होगा.  यह योग धन-धान्य और सुख-समृद्धिदायक माना जाता है. शुभ समय में खरीदी से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है. इसको सबसे शुभ मानते हुए आम तौर पर लोग सोना, चांदी, मकान, भूमि, वाहन आदि खरीदते हैं.

अक्षय तृतीया पर धातुओं की खरीदारी का अधिक महत्व है. इस दिन राशि के अनुसार खरीदारी शुभ होती है. इससे परिवार में समृद्धि आती है.

अपनी राशि के अनुसार खरीदें वस्तुएं (Akshaya Tritiya 2024 )

  • मेष राशि : लाल रंग की वस्तुएं, तांबे के बर्तन, मसूर की दाल, लाल मिर्च .
  • वृषभ राशि : सफेद रंग की वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं, चावल, दही .
  • मिथुन राशि : हरे रंग की वस्तुएं, पारा के बर्तन, मूंग की दाल, हरी मिर्च.
  • कर्क राशि : सफेद रंग की वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं, दूध, चावल .
  • सिंह राशि : पीले रंग की वस्तुएं, सोने की वस्तुएं, घी, गेहूं .
  • कन्या राशि : हरे रंग की वस्तुएं, पारा के बर्तन, बेसन, हरी सब्जियां .
  • तुला राशि : सफेद रंग की वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं, दही, खीर .
  • वृश्चिक राशि : लाल रंग की वस्तुएं, तांबे के बर्तन, लाल मिर्च, मसूर की दाल .
  • धनु राशि : पीले रंग की वस्तुएं, सोने की वस्तुएं, केसर, हल्दी .
  • मकर राशि : नीले रंग की वस्तुएं, लोहे की वस्तुएं, उड़द की दाल, नीला नमक .
  • कुंभ राशि : नीले रंग की वस्तुएं, लोहे की वस्तुएं, शनि यंत्र, तिल .
  • मीन राशि : पीले रंग की वस्तुएं, सोने की वस्तुएं, चंदन, पीला कपड़ा .

अक्षय तृतीया में पूजा व खरीदारी का शुभ मुहूर्त

  • तृतीया तिथि : प्रातः 05:40 बजे से पूरा दिन
  • रोहिणी नक्षत्र : दोपहर 12:32 बजे तक
  • चर-लाभ-अमृत योग : प्रातः 05:40 बजे से 10:07 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11:20 बजे से 12:13 बजे तक
  • शुभ योग मुहूर्त : दोपहर 11:46 बजे से 01:26 बजे तक
  • चर योग मुहूर्त : शाम 04:45 बजे से 06:24 बजे तक
इसे भी पढ़ें:  पहली पोस्टिंग ज्वाइन करने जा रहे IPS अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles