Advertisment
मध्यप्रदेशहत्या

सास की हत्या का मामला: हंसिया से 95 बार किया था हमला, कातिल बहू को सजा-ए-मौत की सजा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सास की हत्या के मामले में बहू को न्यायालय ने सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है. इस मामले में कर अभियुक्त ससुर बाल्मीकि कोल को न्यायालय ने साक्ष्य अभाव में बरी किया है. घटना रीवा जिले के मंनगवा थाना अंतर्गत अतरैला में घटित हुई थी.

क्या था पूरा मामला

हत्या की वारदात 12 जुलाई 2022 को हुई थी. घरेलू विवाद के चलते बहू कंचन कोल ने अपनी सास सरोज कोल पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया, लेकिन इसके पहले ही सास सरोज ने दम तोड़ दिया था.

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल के परिसर में नवजात को खाते नजर आए कुत्ते, मंजर देख प्रशासन के उड़े होश

अपर न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए क्रूर हत्या माना

रीवा जिला न्यायालय की चतुर्थ अपर न्यायाधीश पदमा जाटव ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए इसे क्रूर हत्या माना. लोक अभियोजक एडवोकेट विकास द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्रूरता की बात निकलकर सामने आई थी. न्यायालय ने इसे हत्या नहीं क्रूरतम हत्या माना. मामले में न्यायालय ने इस अपराध के लिए बहू को फांसी की सजा सुनाई है.

संजय गांधी अस्पताल ले गए, लेकिन मौत हो चुकी थी

कंचन ने अपनी सास सरोज को अकेला पाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. बहू ने सास पर हंसिये से 95 से भी ज्यादा बार वार किया था. सूचना मिलने के बाद पुलिस सरोज को एंबुलेंस से रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर आई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें:  नाले के पास महिला की मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles