Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

बस्तर से कवासी, कांकेर से बैज हो सकते हैं उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की उपसमिति करेगी फैसला; 5 लोकसभा सीटों पर ऐलान बाकी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट मंगलवार शाम को जारी कर दी गई है। इसमें 43 नामों की घोषणा की गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ से नाम नहीं है। अभी प्रदेश में बची 5 सीटों पर नामों का ऐलान बाकी है। बताया जा रहा है कि उप समिति नामों पर फैसला करेगी।

माना जा रहा है कि बस्तर से कवासी लखमा और कांकेर से दीपक बैज का नाम तय हो सकता है। उप समिति में नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल जैसे अन्य नेता शामिल हैं। केंद्रीय नेताओं से चर्चा कर प्रदेश की बाकी बची सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं।

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल शॉप में चोरी का पर्दाफाश: 61 मोबाइल समेत लाखों का माल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
लोकसभा सीट संभावित प्रत्याशी
बस्तर कवासी लखमा, हरीश लखमा, दीपक बैज,
बिलासपुर विष्णु यादव, देवेंद्र यादव
कांकेर दीपक बैज, बीरेश ठाकुर, मोहन मरकाम
सरगुजा शशि सिंह, मधु सिंह
रायगढ़ जय माला सिंह, लालजीत सिंह, चक्रधर सिदार

बस्तर में दीपक बैज या कवासी लखमा होंगे प्रत्याशी

बस्तर में लोकसभा की सीट के लिए कोंटा विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने अपने बेटे हरीश लखमा को प्रत्याशी बनाने की दावा ठोका था, लेकिन बात बनती नहीं दिखाई दी। बस्तर सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पिछले चुनाव में जीतकर सांसद बने थे।

इस बार भी पार्टी उन पर भरोसा जता सकती है। वहीं बस्तर में कवासी लखमा का सियासी कद बड़ा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कवासी को पार्टी नाराज नहीं करेगी, लेकिन टिकट बेटे की जगह उन्हें दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सलमान ने परिवार के साथ अपनाया सनातन धर्म, बने राजवीर

बिलासपुर से यादव समाज का प्रत्याशी हो सकता है
कांग्रेस इलेक्शन में सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। प्रदेश में OBC वर्ग के तीन बड़े समाज हैं, जिनमें साहू, कुर्मी और यादव समाज शामिल हैं। बीजेपी ने साहू और कुर्मी समाज से प्रत्याशी उतारा है। ऐसे में जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस बिलासपुर से यादव समाज का प्रत्याशी उतार सकती है। इनमें विष्णु यादव का नाम तय माना जा रहा है। यहां से देवेन्द्र यादव का नाम आगे आया था।

सरगुजा से शशि सिंह या मधु सिंह
सरगुजा लोकसभा से महिला प्रत्याशी शशि सिंह और मधु सिंह का नाम आगे चल रहा है। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह प्रदेश के आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं। इन दिनों वे बेहद सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी में करंट से ढाई साल की मासूम की मौत, परिजनों ने विभागीय लापरवाही का लगाया आरोप

11 सीटों में महिला प्रत्याशियों का समीकरण साधने के लिए शशि सिंह या मधु सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कांग्रेस के लिए सरगुजा ​​​​​इस समय सबसे कमजोर सीट है और शशि सिंह नया चेहरा हैं। हालांकि मधु सिंह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए चिंतामणि महाराज को यहां से उम्मीदवार हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles