Advertisment
क्राइमदिल्ली

दिल्ली-NCR के 100 स्कूलों में बम होने की धमकी:बम स्क्वॉड-पुलिस और फायर ब्रिगेड टीमें पहुंचीं, स्कूलों को खाली कराया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों में बम रखा होने की धमकी भेजी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये धमकी एक ही ई-मेल से भेजी गई है। ये ई-मेल आज सुबह 5:36 बजे भेजा गया है। इनमें द्वारका और नोएडा के DPS, मयूर विहार का मदर मैरी और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं।

इस धमकी के बाद छात्रों को आनन-फानन में घर भेज दिया गया है। सभी स्कूलों में दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस पहुंच गई हैं। बम की तलाशी की जा रही है। साथ ही ई-मेल भेजने वाले का भी पता लगाया जा रहा है।

तस्वीर दिल्ली के संस्कृति स्कूल की है। धमकी मिलने के बाद स्कूल को खाली कराया गया।
तस्वीर दिल्ली के संस्कृति स्कूल की है। धमकी मिलने के बाद स्कूल को खाली कराया गया।

100 स्कूलों को भेजा मेल

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में16 साल की लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप

DPS द्वारका, DPS वसंत कुंज, DPS नोएडा, DPS रोहिणी, ग्रीन वैली नजफगढ़, DAV पीतमपुरा, मदर मैरी स्कूल मयूर विहार, संस्कृति स्कूल, DAV साउथ वेस्ट और एमिटी साकेत के नाम सामने आए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 100 स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजा गया है।

धमकी भरा ई-मेल।
धमकी भरा ई-मेल।

गृह मंत्रालय ने कहा यह होक्स मेल भी हो सकता है
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई स्कूलों में बम की धमकी भरे ईमेल मामले पर कहा, कि डरने की जरूरत नहीं है। ये हॉक्स मेल भी हो सकता है। प्रोटोकॉल के तहत एक्शन लिया जा रहा है।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, कुछ स्कूलों को बुधवार सुबह बम की धमकी मिली. छात्रों को घर भेजकर स्कूल परिसर की तलाशी की गई। लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत, जानिए- सुप्रीम कोर्ट ने किन 5 शर्तों के साथ दी रिहाई

स्कूलों में बम की धमकी मिलने पर नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा कि हमने सभी स्कूलों की तलाशी ली है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

मेल किसने कहां से भेजा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक पुलिस को यही पता लगा है कि धमकी वाला मेल देश के ही किसी हिस्से से स्कूलों को भेजा गया है। शक है कि आईपी एड्रेस एक है और सर्वर विदेश में हो सकता है।

दिल्ली पुलिस ने कहा- हमारी कोशिश, कोई घबराए ना
दिल्ली पुलिस के डीसीपी रोहित मीणा ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि पेरेंट्स घबराए नहीं। हमारी प्राथमिकता स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा है। हमने पेरेंट्स से बात भी की है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने चोर गिरोह समेत खरीददार को धर दबोचा, भारी मात्रा में जब्त किए बर्तन और हथियार

ACP (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीना ने बताया- DPS नोएडा में बम की धमकी के बारे में ईमेल के जरिए सूचना मिली थी। नोएडा पुलिस, फायर टेंडर और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं। छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है। जांच चल रही है। अभी तक हमें कुछ नहीं मिला है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles