Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

CG में SEX RACKET का भंडाफोड़: किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

पुलिस की छापेमारी में पकड़ाए दलाल समेत 21 युवक-युवतियां

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सेक्स रैकेट (SEX RACKET) का भंडाफोड़ हुआ है. किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था. पुलिस ने संचालित सेक्स रैकेट के ठिकानों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने दलाल समेत 14 युवती 7 युवक को पकड़ा है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सकरी क्षेत्र के अमेरी गोकुलधाम में किराए के मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मकान में दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने दलाल सहित 14 युवती और 7 युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि पैकेज में बाहर से युवतियां आई थी. दलाल ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था. पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा करेगी.

इसे भी पढ़ें:  विद्युत सब स्टेशन में लगी भीषण आग : सैकड़ों की संख्या में रखे ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण आए चपेट में

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles