Advertisment
 बिलासपुरकांग्रेसछत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2024

जज्बाती बात बोल कर जनता को गुमराह कर रही BJP, बिलासपुर में सचिन पायलट बोले

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सोमवार को सकरी में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी सभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सचिन ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा नेता जज्बाती बातें बोल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस भाजपा से अधिक सीटें जीतेगी।

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपा नेता 300-400 और 500 पार का दावा करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन असलियत में दूर-दूर तक उसका कहीं कोई पता नहीं है। पूरे देश मे इंडी एलायंस के प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग हमारे नेताओं को व्यक्तिगत टारगेट कर रहे हैं। इसका कोई लाभ उनको नहीं मिलने वाला है।

इसे भी पढ़ें:  ASI ने थाने में लगाई फांसी: लंबे समय से थे डिप्रेशन में, पुलिस कर रही जांच

भाजपा जाति, धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही

सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा जाति, धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस किसान, महिला सशक्तिकरण, बेरोजगार, एमएसपी के मुद्दे को लेकर बात कर रहे हैं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर भारतीय जनता पार्टी नेता मनगढ़ंत, अकल्पनीय बातें कर रहे हैं। मंगलसूत्र, हिन्दू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद की बातें भाजपा के लोग कर रहे हैं, बकि सच्चाई ऐसी नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles