Advertisment
क्राइमकांग्रेसबीजेपीराज्य एवं शहर

सोशल मीडिया पर PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR, तलाश में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में एक कांग्रेस नेता को पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ा गया। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

भजापा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपेश तिवारी सिंहपुर थाने में एक लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कांग्रेस नेता यादवेंद्र पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है। शिकायतकर्ता का कहना था कि जिस तरह से पीएम और गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है उसे लगता है कि यादवेंद्र पांडे दंगा भड़काने की साजिश कर रहे हैं। फेसबुक पर जो टिप्पणी की गई है उसका स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा:12वीं के छात्र की लगाई फांसी, कमरे में फंदे पर लटका मिला, इसी साल अच्छे नंबरों से पास हुआ था

हालांकि, पुलिस ने यादवेंद्र पांडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इसके बाद भी कांग्रेस नेता भजापा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट कर रहे हैं। हाल में भी गृहमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर एक और पोस्ट किया है। इस मामले में एएसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। आदर्श आचार संहिता का उलंघन पाए जाने पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी के पूर्व के रिकार्ड की पड़ताल कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles