Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसदिल्ली

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे से कांग्रेस में मचा हड़कंप, खड़गे ने वेणुगोपाल से कहा- बात करिए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे ने पार्टी के अंदर हड़कंप मचा दिया है। मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी दखल देना पड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल  को अरविंदर सिंह लवली से बात करने और इस संकट को खत्म करने का निर्देश दिया है।

अरविंदर सिंह लवली ने आज सुबह सुबह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली ने 4 पेज की चिट्‌ठी खड़गे को भेजी है। इसमें उन्होंने लिखा- दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला करने जैसे आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  क्या दोबारा होगा अमेठी सीट पर चुनाव; सांसद किशोरी लाल ने नॉमिनेशन फॉर्म में की बड़ी गलती

अरविंदर लवली ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि-दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।

लवली ने क्यों दिया इस्तीफा?

अरविंदर सिंह लवली पर कई सारे नेताओं को अनुशासनात्मक कार्रवाई कर हटाने का पहले से दबाव था लेकिन आखिरी वजह बना कन्हैया कुमार के कार्यालय उद्घाटन का पोस्टर. कन्हैया कुमार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी है। रविवार को उनके कार्यालय का उद्घाटन तय था, लेकिन कन्हैया के पोस्टर पर कांग्रेस के कई सीनियर नेता नहीं नजर आए, जिस पर पार्टी के अंदर नेताओं में काफी गुस्सा है।

इसे भी पढ़ें:  वो लोकसभा सीट, जहां अपने ही कैंडिडेट के खिलाफ प्रचार कर रही कांग्रेस पार्टी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles