Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

अश्लील फिल्म देखकर 5 साल की बच्ची से रेप, चॉकलेट का लालच देकर रूम ले गया

मासूम बोली- चाट-गुपचुप वाले अंकल ने किया गंदा काम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले में अश्लील फिल्म देखकर चाट-गुपचुप ठेला लगाने वाले एक युवक ने 5 साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले गया था। उसने रोते हुए अपने माता-पिता को दरिंदगी की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 23 अप्रैल की दोपहर आरोपी शुभम गुप्ता उर्फ विजय (24) निवासी भिलाई के अंबेडकर नगर गुपचुप मोहल्ला स्थित घर में अकेले था। उसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया। बहना फुसलाकर कमरे में ले गया। जहां उसने मासूम से गंदा काम किया।

छावनी पुलिस स्टेशन
छावनी पुलिस स्टेशन

दर्द से कराह रही थी बच्ची

इसे भी पढ़ें:  ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 साल का बच्चा गंभीर

उस रात में जब दर्द की वजह से लड़की सो नहीं पाई, तो माता-पिता परेशान हुए और उससे पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि, गुपचुप वाले अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। 24 अप्रैल की शाम मामले की शिकायत थाने में की गई।

ट्रेन से उत्तर प्रदेश भाग रहा था आरोपी, गिरफ्तार

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि, बुधवार रात जैसे ही आरोपी को पता चला कि बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, तो दुर्ग रेलवे स्टेशन से नवतनवा एक्सप्रेस में सवार होकर उत्तर प्रदेश भाग रहा था। टीआई ने क्राइम टीम की मदद से उसका मोबाइल लोकेशन निकाला, तो पता चला कि वो ट्रेन से कहीं जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक ! अब तेज धूप करेगी परेशान

भाटापारा और रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस और भाठापारा पुलिस को फोन कर अलर्ट किया। उसकी फोटो सेंड की। जिसके बाद रेलवे और भाटापारा पुलिस ने नवतनवा एक्सप्रेस में चेकिंग की। जिसमें सवार आरोपी विजय को हिरासत मे लेकर छावनी पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles