Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

गर्म राखड़ से कई मजदूर झुलसे, 1 की मौत:धरसींवा के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र का मामला

सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे प्रबंधन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धरसींवा स्थित सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत वंदना ग्लोबल में 24 तारीख को गर्म राखड़ की चपेट में आकर कई मजदूर झुलस गए। इसके एक मजदूर मोहित यादव (44 साल) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा प्रबंधों की भारी कमी के चलते आए दिन होने वाले हादसों में मजदूरों की मौत हो रही है।

वंदना ग्लोबल में एक मजदूर की मौत के बाद प्रबंधन द्वारा मृतक के परिवार को श्रम नियमों के अधीन मुआवजा और क्षतिपूर्ति के लिए आनाकानी करने पर पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना से संपर्क किया। इसके बाद भारी संख्या में सेनानी पहुंचे और जवाबदारों से बात करने की कोशिश की। इस दौरान सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें:  किसान सिर्फ 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन, नहीं कराया पंजीयन तो नहीं बेच सकेंगे समर्थन मूल्य पर धान

17 लाख रुपए मुआवजा राशि परिजनों को मिला

सेना के पदाधिकारियों ने प्रबंधन के जवाबदारों से बात की। तब जाकर मृतक के परिवार को 17 लाख रुपए मुआवजा राशि तत्काल दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात तय हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने सहयोग के लिए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।​​​​​​​​​​​​​​

बता दें कि सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में हर दिन किसी न किसी फैक्ट्री मे मजदूर सुरक्षा उपकरण के अभाव मे हादसे का शिकार हो रहे हैं। सिलतरा औद्योगीक क्षेत्र मे उद्योगपती के लापरवाही के चलते गरीब मजदूर की मौत हो जाती है। आसपास के फैक्ट्री में भी लगभग हर महीने मौत होती है लेकिन संबंधित विभाग कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर मामला को दबा देती है।

इसे भी पढ़ें:  नक्सली बोलते थे-कांग्रेस का समर्थन करो, वरना मार देंगे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles