Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक ! अब तेज धूप करेगी परेशान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग सकता है। इन दिनों मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली है। बारिश का सिस्टम कमजोर होने की वजह से दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि इस बीच मानसून की वापसी पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसूनी तंत्र कमजोर हो गया है, जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। हालांकि इस बीच मानसून की वापसी पर एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बस्तर संभाग में दो से तीन दिनों तक एक दो जगह पर बारिश के आसार हैं।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ 21 डिग्री उत्तर और 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र कमजोर पड़ गया है। यही वजह है की बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है।

आज मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर के समय गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है।

रितेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस सुकमा में दर्ज किया गया है नहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है आगामी दिनों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है वहीं रायपुर, राजनांदगांव में 35, माना एयरपोर्ट, बिलासपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles