Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायगढ़

राज्यसभा सांसद के तौर पर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ली शपथ

आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने की कही बात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में चल रहे लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में शपथ ग्रहण किया. राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के अगले ही दिन शुक्रवार से सांसद फिर से प्रदेश में लोकसभा चुनाव की प्रचार की बागडोर संभाल लेंगे.

विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी ने सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को पूरे प्रदेश में स्टार प्रचार बनाया है, साथ ही राज परिवारों को साधने की ज़िम्मेदारी सौंपी है. अपने प्रवास के दौरान राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी कैडर को मजबूत करने के लिए नुक्कड़ सभा, बैठक, आमसभा करने की जिम्मेदारी दी है. बीते 1 महीने से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह सरगुजा से लेकर बस्तर तक लगातार भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, साथ ही वह प्रत्याशियों के साथ दुर्गम क्षेत्रों में भी जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  सांप के काटने से ढाई साल के मासूम की मौत, परिजनों में पसरा मातम

शपथ ग्रहण के बाद राजा देवेंद्र ने कहा कि वे शिक्षा के आधुनिकीकरण पर पूरा फोकस करेंगे. आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के बच्चों के लिए पढ़ाई के अनुरूप माहौल बनाने और उन्हें हर सुविधा देने को कोशिश रहेगी उच्च शिक्षा के लिए और पीएससी यूपीएससी के लिए भी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास करेंगे. नवीन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था करने के लिए वह प्रतिबद्ध रहेंगे. साथ ही अपने क्षेत्र में पर्यटन का विकास कर आमदनी के नए स्त्रोतों का सृजन करेंगे. अतुलनीय छत्तीसगढ़ में असीम पर्यटन है, इसे आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं.

रेल रूट के विस्तार के लिए करुंगा काम

सांसद राजा देवेंद्र ने कहा कि रायगढ़ – रांची रेलवे का विस्तार के लिए मैं पहल करूंगा. मोदी सरकार भारतीय रेल में अकल्पनीय परिवर्तन कर रही है, जिसका फायदा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा. इन जगहों पर जहां सड़कें नही है, वहां सड़कों का विस्तार हो. आदिवासियों का विकास मेरी प्राथमिकता होगी. छत्तीसगढ़ में हर युवा को रोजगार और स्व-रोजगार की उपलब्धता हो, ऐसी मेरी कोशिश रहेगी. मैं उच्च शिक्षा की समुचित व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाऊंगा. मेरी कोशिश रहेगी कि ऐसी व्यवस्था बने, जिससे सरकारी संस्थानों का बेहतर संचालन संभव हो सके.

इसे भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर्व पर बिलासपुर जोन की 4 पैसेंजर ट्रेन कैंसिल:संबलपुर स्टेशन में चलेगा का काम

केंद्र में तीसरी बार आएगी भाजपा सरकार

सांसद देवेंद्र कहते हैं महतारी हो या किसान, बुजुर्ग हो या जवान, सेठ या फिर किसान भाजपा ने प्रदेश में सरकार में आते ही सभी से किया वादा लगभग पूरा किया. प्रदेश में हम 5 साल के विपक्ष में रहे पर अनुशासन बना रहा. विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है. हमारे यहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है. इसी कारण भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है और आमजन भी हमारी विचारधारा और लक्ष्य से जुड़ते जा रहे हैं. तीसरी बार भी केंद्र में भाजपा सरकार आएगी.

इसे भी पढ़ें:  03 अगस्त को व्यापम द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा के लिए सक्ती जिले में व्यापक तैयारी पूर्ण

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles