Advertisment
अंबेडकर जयंतीछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा में 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गया

विशाल शोभायात्रा निकाली गई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अकलतरा नगर में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल 2024 को भारत रत्न, भारतीय संविधान निर्माता, बोधिसत्व, कलम के बादशाह,महामानव, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी कि 133 वीं जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाल कर धूमधाम से भीम जयंती मनाया गया। जिसकी शुरुआत मिनी माता मंगल भवन से समाज प्रमुखों व्दारा नीली झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया जो नगर के गुरु घासीदास चौक,बजरंग चौक, मस्जिद मोहल्ला, रेलवे स्टेशन, सब्जी मार्केट(हटरी), शास्त्री चौक, आजाद चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची, रैली में माधो डीजे पावर जोन, घोड़ा बग्गी में बाबा साहब कि तलचित्र साथ भीमरथ,विजय फुलझड़ कचड़ा मशीन कि शानदार प्रदर्शन और हजारों भीम के दिवाने एवं उनके अनुयाइयों के साथ नाचते गाते पटाखों की गुंज के साथ जय भीम के जयकारों से पूरा शहर गुंजा एवं बाबा साहब कि नगर के लोगों व्दारा जगह जगह स्वागत किया गया। अंबेडकर जयंती आयोजन समिति व्दारा अकलतरा नगर में स्थापित सभी महापुरुषों के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए रैली आगे बढ़ी तत्पश्चात शोभायात्रा अंबेडकर चौक पहुंचा वहां सभी समाज प्रमुखों और उपस्थित अंबेडकर के अनुयायियों व्दारा माल्यार्पण कर मिठाई बांट कर जयंती मानायी गयी,और उनके विचारों और संदेशों को सभी ने आत्मसात किया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के पीछे नक्सलियों की मंशा पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उठाया सवाल


कार्यक्रम में शामिल इंजी. आनंद प्रकाश मिरी, डॉ सी पी सिंह, उमाकांत भारते, राजेश्वर पाटले,सुरेश मिरचन्य,विजय खांडेल, निक्कू पाटले, विकास भारव्दाज,सूरज भारती, धीरेंद्र जांगड़े, अनिल मिरी,खुलन सोनवानी,महेश्वर टंडन, मोतीलाल कुर्रे,वीरेंद्र बंजारे,इंजी. भूपेंद्र मल्होत्रा, दिलविजय राय, प्रदीप रायल, राकेश टंडन, देवेन्द्र खांडेल,दीपक सिंहा,किरन बघेल,गंगा मल्होत्रा, राजेश मल्होत्रा,शशी शंकर डहरिया ,दिनेश मिरी,अल्फाज़ खान,अमन टंडन, बृजेश राय, वेंकट प्रताप पाटले, संतोष बंजारे,भैरव प्रसाद रात्रे, आशीष बंजारे, संतोष खुंटे, राजकिशोर धिरही,व्यास भारते,संजय मिरचन्य, राधेलाल माथुर, दिनेश मनहर, धीरेंद्र लहरे,प्रेमचंद पाटले,लक्ष्मण रात्रे,दीपक आदिले,भवानी सिंह नवरत्न, अभिषेक महिपाल, सुशांत बंजारे, मासूम भारद्वाज, सुमित,पवन खांडेकर, विकास पाटले, योगेश्वर ओग्रे, अरविंद भारद्वाज,गनेश भुवने,अजय भुवने,बसंत सुमन,कुंवर ओग्रे, खुशहाल धिरही,दलगंजन डहरिया,संदीप टंडन,विश्वानंद,पिंटू, राहुल, आशीष, अभिषेक ,आकाश,प्रमोद,अभय,आर्यन, विकास, विवेक,दिनेश,दिपांशु एवं समस्त अंबेडकर साहब कि अनुयायी अकलतरा परिक्षेत्र के हजारों संख्या में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में 2 युवकों की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles