Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़डोंगरगढ़राजनांदगांवराजनीति

अमित शाह पर जमकर बरसे भूपेश बघेल

कहा- ये संविधान बदलना चाहते हैं, हमें बाबा साहेब के मार्ग पर चलते हुए इसकी रक्षा करनी होगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी दल अपने-अपने प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। जहां 14 अप्रैल को भाजपा ने खैरागढ़ में बड़ी जनसभा का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। वहीं राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।

रविवार देर रात अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में डोंगरगढ़ पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग संविधान बदलना चाहते हैं, जो बहुत ही खतरनाक बात है। इसलिए हमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मार्ग पर चलते हुए संविधान की रक्षा करनी होगी।

इसे भी पढ़ें:  भूपेश बघेल ने कहा- मुझसे उम्मीद कर हैं कि मैं भाजपा में चले जाऊं, लेकिन मैं हिमंता बिस्व सरमा थोड़ी हूं

भूपेश बघेल ने साधा अमित शाह पर निशाना

भूपेश ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हर समय लड़ने-लड़ाने की बात करते हैं, उन्हें 400 पार क्यों चाहिए, ताकि ये संविधान बदल सकें। इनके सांसद कहते हैं संविधान बदलना है। अब या तो अमित शाह झूठ बोल रहे हैं या उनके सांसद।

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नेता सबसे बड़े घोटालेबाज हैं। महादेव सट्टा अभी भी धड़ल्ले से चल रहा है, मैंने कार्रवाई की, तो मेरे ऊपर FIR दर्ज करा दी। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा चंदा बीजेपी ने गौ तस्करों और शराब व्यापारियो से लिया है। ये डबल इंजन की सरकार है। केन्द्र और राज्य में इनकी सरकार है और इन्होंने ही सट्टेबाजों को संरक्षण दिया है।

रविवार देर रात अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल डोंगरगढ़ पहुंचे।
रविवार देर रात अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल डोंगरगढ़ पहुंचे।

भूपेश बघेल ने कहा कि गंगा जल हाथों में लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने शपथ ली थी। उन्होंने कहा था कि वे 2500 रुपए में धान खरीदेंगे और किसानों का कर्ज माफ करेंगे। अमित शाह जी रिकॉर्डिंग देख लें। उन्हें हारने का डर है, इसलिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सुशासन तिहार में मिला अनोखा आवेदन : युवक ने सीएम साय को ही हटाने की कर दी मांग, लेटर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles