Advertisment
अन्य खबरेंक्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

इंजीनियर की नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख ठगी

दुर्ग में PWD में जान-पहचान का दिया झांसा, फर्जी निकला ज्वॉइनिंग लेटर;पिता-पुत्र पर FIR दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले में लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर की नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। भट्ठी पुलिस ने बुधवार को इस मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-4 निवासी अजय कुमार पटेल (32 साल) के पिता चिंतामणि पटेल आरोपी राम कुमार कोरी के साथ भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी करते थे। इसी कारण से दोनों की पुरानी जान-पहचान थी। वहीं आरोपी का बेटा सिद्धार्थ कोरी लोक निर्माण विभाग में संविदा पर नौकरी करता था।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में नहर से 2 युवक का मिला शव

लोक निर्माण विभाग जान-पहचान का दिया झांसा

आरोपी पिता-पुत्र ने शिकायतकर्ता को झांसा दिया कि उसकी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है और वो उसकी इंजीनियर के पद पर नौकरी लगवा सकता है। प्रार्थी ने इंजीनियरिंग कर रखी थी। आरोपियों के बातों पर विश्वास कर उसने नवंबर 2021 में आरोपियों को 10 लाख रुपए दे दिए।

आरोपी बेटे ने अभिजीत विश्वकर्मा को पीडब्ल्यूडी का बड़ा अधिकारी बताया था।
आरोपी बेटे ने अभिजीत विश्वकर्मा को पीडब्ल्यूडी का बड़ा अधिकारी बताया था।

ज्वॉइनिंग लेटर भी दिया

आरोपियों ने रुपए लेने के बाद पीड़ित को एक नियुक्ति पत्र भी दिया, लेकिन जब शिकायतकर्ता उसे लेकर ड्यूटी ज्वॉइन करने पहुंचा तो उसे जानकारी हुई कि वो लेटर फर्जी है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत एफआईआर की गई है।

इसे भी पढ़ें:  निगम कॉम्पलेक्स में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, दो संदिग्ध हिरासत में

आरोपी ने अभिजीत को बताया बड़ा अधिकारी

आरोपी सिद्धार्थ कोरी ने अभिजीत विश्वकर्मा नाम के एक व्यक्ति को साथ लेकर पीड़ित के घर आया था। आरोपी ने अभिजीत विश्वकर्मा को पीडब्ल्यूडी का बड़ा अधिकारी बताया। फिर पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित फॉर्म भरवाया और नौकरी लगाने के लिए दस लाख रुपए की मांग की।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles