Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा – रोज़गार

प्रोफेसर्स को नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी

उच्च शिक्षा ने कॉलेजों को भेजा पत्र, प्रोफेसर जांचेंगे कॉपियां, इस बार जून तक सभी रिजल्ट

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का पूरा रिजल्ट जारी करने में इस बार देरी नहीं होगी। एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक सभी नतीजे जून तक जारी होने की संभावना है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को एक आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि इस बार कॉलेज के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों को गर्मी की छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दौरान उन्हें मूल्यांकन का काम करना होगा। ताकि रिजल्ट सही समय पर निकले और प्रवेश प्रक्रिया भी निर्धारित समय पर पूरी हो जाए।

उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।

पिछली बार अगस्त तक जारी हुए थे नतीजे

जानकारों के मुताबिक यह देखा गया है कि सरकारी कॉलेजों के शिक्षक गर्मियों के दौरान कई दिनों तक अवकाश पर रहते हैं। इसकी वजह से मूल्यांकन का काम प्रभावित होता है। उच्च शिक्षा के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट जून तक आने चाहिए, लेकिन मूल्यांकन में देरी की वजह से कई बार रिजल्ट अगस्त तक जारी होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ लौटेंगे आईएएस सुबोध सिंह, राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने किया रिलीव

रिजल्ट में देरी छात्रों के लिए बनती है परेशानी

रिजल्ट की देरी की वजह से जो छात्र अन्य राज्यों में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, वे प्रवेश नहीं ले पाते हैं। इसी तरह राज्य में भी एडमिशन पर असर पड़ता है। देरी की वजह से सितंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया चलती है। इससे एकेडमिक सत्र पिछड़ जाता है।

उच्च शिक्षा के आदेश के मुताबिक, विशेष परिस्थिति में यदि अवकाश पर रहना आवश्यक हो तो प्राचार्य की ओर से वैकल्पिक नाम प्रस्तावित करते हुए उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन ड्यूटी से मुक्त करने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेजा जाए।

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रविवि वार्षिक परीक्षा के नतीजे इस बार अप्रैल से ही

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में ही शुरू होती है। लेकिन पिछले वर्षों में इसके रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह या जून से जारी होते थे। पूरे रिजल्ट अगस्त तक आते थे। लेकिन इस बार रिजल्ट अप्रैल से ही जारी होने शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर विवि से तैयारी की जा रही है। परीक्षा 5 मार्च से शुरू है, मई तक परीक्षा होगी।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में पुलिस जवान ने की खुदकुशी, ट्रेन से कटकर दी जान, दो टुकड़ों में मिली लाश

उधर, इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह से ही केंद्रीय मूल्यांकन के तहत कापियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया। कई विषयों की कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। अगले कुछ दिनों में सर्टिफिकेट कोर्स और जिनमें छात्रों की संख्या कम है, उनके रिजल्ट जारी होंगे। बड़ी परीक्षाओं में बीसीए फाइनल और बीकॉम फाइनल के नतीजे भी इस माह जारी होंगे। इसे लेकर विवि से तैयारी की जा रही है।

उच्च शिक्षा के आदेश से शिक्षक नाराज

ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रोक और मूल्यांकन में शामिल होने की अनिवार्यता संबंधी उच्च शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर कॉलेज के शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि कॉलेजों में पहले से ही शिक्षकों की कमी है। विश्वविद्यालयों को परीक्षा की चिंता नहीं है। शिक्षक नहीं होंगे तो फिर सही तरीके से परीक्षा कैसे आयोजित होगी। क्या सिर्फ मूल्यांकन और रिजल्ट ही समय पर जारी करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर सहित कई जगहों में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए रविवि ने भेजा कॉलेजों को पत्र

मूल्यांकन को लेकर उच्च शिक्षा का आदेश आने के बाद रविवि ने उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन को लेकर शासकीय कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि वार्षिक परीक्षा के परिणाम शीघ्र जारी करने काे लेकर विवि में केंद्रीय मूल्यांकन से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।

आंसर शीट के मूल्यांकन के लिए प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापकों के समय पर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मूल्यांकन कार्य प्रभावित होता है। इस संबंध में कॉलेजों में प्राचार्य उच्च शिक्षा विभाग से जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles