Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

नितिन नबीन अब छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी

कहा-भूपेश ने कांग्रेस के ही कोष पर किया हाथ साफ; सभी 11 सीट जीतेंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी नितिन नबीन को सौंप दी है। नितिन नबीन अभी तक सह प्रभारी थे। वहीं अभी तक प्रभारी रहे ओम माथुर को उत्तर प्रदेश की नई जिम्मेदारी दी गई है। साय सरकार के गठन के बाद माथुर का प्रदेश प्रवास कम हो गया था।

नितिन नबीन पहले ही दावा कर चुके हैं कि मोदी की गारंटी से प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। तब कहा था कि जिस कांग्रेस ने भूपेश को अध्यक्ष बनाया, CM बनाया, उसी पार्टी के कोष पर भी हाथ साफ कर दिया।

भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा करते।(फाइल)
भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा करते।(फाइल)

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में प्रवेश कर रहे लोग

इसे भी पढ़ें:  RBI की मंजूरी के बाद भी सीनपाली में नहीं खुली नई बैंक शाखा, किसान हो रहे परेशान…

नितिन नबीन ने कहा कि, ​विधानसभा में जनता ने सत्ता बदली है। लोकसभा में भी स्कोर 11 का रहेगा। ये चुनाव माफिया के विरुद्ध जनता लड़ रही है। उनकी पार्टी के लोग खुद साथ नहीं दे रहे। उनसे प्रताड़ित होकर, भाजपा के संस्कार और संस्कृति से प्रेरित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में प्रवेश कर रहे हैं। ​​​​​​

छत्तीसगढ़ में इन मुद्दों को लेकर भाजपा चुनावी मैदान में

  • मोदी, राम, 370, कश्मीर, सीएए जैसे मुद्दे।
  • विष्णुदेव साय की सरकार के तीन महीने के बड़े कमिटमेंट।
  • महतारी वंदन, किसानों को बोनस, धान के समर्थन मूल्य।
  • पीएससी मामले की सीबीआई जांच की घोषणा।
  • रामलला दर्शन योजना और भ्रष्टाचार।
इसे भी पढ़ें:  अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ के चार जिलों से 30 हजार क्विंटल जब्त, 86 वाहन पकड़े गए

‘माफिया के साथ आम लोगों की लड़ाई’

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि, इस चुनाव में माफिया के साथ आम लोगों की लड़ाई है। जितने लोग हैं, ये उस समय के सरकार के माफिया लोग हैं। इस माफिया को हमारा सामान्य कार्यकर्ता हराएगा। हमारे मंडल अध्यक्ष ने इनके प्रदेश अध्यक्ष को हराया है। अब हमारा सामान्य कार्यकर्ता बड़े-बड़े माफियाओं को हराएगा।

12 राज्यों में बदले गए प्रभारी और सह प्रभारी।
12 राज्यों में बदले गए प्रभारी और सह प्रभारी।

12 राज्यों में बदले प्रभारी और सह प्रभारी

भाजपा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में तीन सह प्रभारी और महाराष्ट्र में प्रभारी के साथ दो सह प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा केरल, दिल्ली और अंडमान में एक- एक सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जबकि उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और असम के अलावा तेलंगाना, दिल्ली में प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

इसे भी पढ़ें:  नदी - नाले उफान पर : पढ़ाई का ऐसा जज्बा, नदी पार कर पहुंच रहे स्कूल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles