Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

बच्चे की आड़ लेकर भी पुलिस को डराती थी लेडी डॉन; इस बार ड्रामा फेल,पति समेत अरेस्ट

कभी कुत्ते छोड़ती,कभी सिलेंडर पर बैठती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर पुलिस ने लेडी डॉन और उसके पति को गिरफ्तार किया है। ये महिला इतनी खतरनाक है कि पुलिस जब भी उसे गिरफ्तार करने जाती तो कभी कुत्ते छोड़ देती थी तो कभी गैस सिलेंडर खोलकर उस पर बैठ जाती। ये देखकर पुलिस वाले किसी अनहोनी के डर से पीछे हट जाते और महिला बचने में सफल हो जाती। इस पर रायपुर समेत आसपास के दूसरे जिलों में 17 केस दर्ज हैं।

मौदहापारा की मुस्कान रात्रे यदु बीते कुछ महीनों से पति प्रिंस यदु के साथ हीरापुर कबीर नगर इलाके में रह रही थी। मुस्कान लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ी हुई थी, लेकिन इसे पकड़ने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। आखिरकार गुरुवार (28 मार्च) को घेराबंदी कर पुलिस मुस्कान और उसके पति को पकड़ने में कामयाब रही।

कबीर नगर पुलिस की गिरफ्त में मुस्कान रात्रे।
कबीर नगर पुलिस की गिरफ्त में मुस्कान रात्रे।

पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

इसे भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे 30 पर स्कॉर्पियो में आग, मिनटों में जलकर खाक हुई गाड़ी – वीडियो देखें

कबीर नगर पुलिस 21 अक्टूबर 2023 को दर्ज हुए नारकोटिक्स मामले में जांच कर रही थी। इस मामले में उसे सोहेल खान, मुस्कान रात्रे और प्रियेश उर्फ प्रिंस यदु की तलाश थी। सोहेल खान गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन मुस्कान रात्रे अपने पति प्रिंस यदु के साथ फरार थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने हीरापुर वाले घर में है।

पुलिस को देखकर शुरू किया ड्रामा

सूचना पर कबीर नगर पुलिस की टीम मुस्कान और उसके पति को पकड़ने के लिए रवाना हुई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो मुस्कान ने ड्रामा करना शुरू कर दिया। इस बार पुलिस ने उसे और उसके पति प्रिंस को डराने की कोशिश करने से पहले ही पकड़ लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

मुस्कान रात्रे ने नशे का सामान बेचने के लिए कई लड़कों को काम पर लगा रखा था।
मुस्कान रात्रे ने नशे का सामान बेचने के लिए कई लड़कों को काम पर लगा रखा था।

गिरफ्तारी से बचने अपनाती थी हथकंडे

इसे भी पढ़ें:  पुलिस कस्टडी से हथकड़ी समेत दो चोर फरार, SP ने लापरवाही बरतने वाले ASI, आरक्षक को किया निलंबित

इससे पहले पुलिस जब भी मुस्कान को पकड़ने पहुंची थी तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती। कभी वो गैस सिलेंडर पर बैठ जाती तो कभी पुलिस वालों को पालतू कुत्तों से डराने की कोशिश करती थी। एक बार तो उसने खुद को बचाने के लिए अपने बच्चे को भी ढाल बनाया था।

नशे की सप्लाई के लिए काम पर रखे कई लड़के

मुस्कान रात्रे ने नशे का सामान बेचने के लिए कई लड़कों को काम पर रखा था। ये कुरियर बॉय की तरह ग्राहकों के पास नशे का सामान डिलीवर करने का काम करते थे। इसके टारगेट कई नाबालिह युवक-युवतियां थे, जिन्हें ये नशे की लत लगवा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  थाने अंदर हो गई पुलिस इंस्पेक्टर की पिटाई, जब्त बाइक को छुड़ाने पहुंचे लोगों ने किया हमला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles