Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहा गिरोह, अब तक वसूले 50 लाख रुपए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाके में एक ऐसा सेक्स रैकेट सक्रिय है जो धनाड्य लोगों का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैक मेल करता है। रैकेट से जुड़े लोग पहले किसी धनाड्य व्यक्ति को रैकेट में शामिल युवतियों के माध्यम से फंसाते हैं, फिर किसी निश्चित जगह पर उसे बुलाकर युवतियों की ही मदद से उसका कुछ अश्लील वीडियो बना लेते हैं। फिर ब्लैक मेलिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। अभी तक ऐसे पांच से छह मामले सामने आए हैं। इतने में ही 50 से 60 लाख की ब्लैक मेलिंग हो चुकी है।

पीडि़त लोग अपना नाम जाहिर करना नहीं चाहते लेकिन पुलिस में शिकायत की है। मामले को मंत्री टंकराम वर्मा के भी संज्ञान में लाया गया है। उनके निर्देश पर एसएसपी ने एएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई है जो इस मामले की जांच कर रही है। इस पर जल्द बड़ा ख​ुलासा हो सकता है। खास बात यह है कि मामले में एक पुलिसकर्मी और मीडिया से जुड़े कुछ नए लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है। वहीं इस मामले में सिटी कोतवाली में खासी पहचान रखने वाले एक नेता की भी भूमिका बताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  करवाचौथ व्रत का शुभकाल क्या है, कब दिखेगा चंद्रमा, जानिए सुहाग के पर्व की विधि

आउटर, के फार्म हाउस, होटल, लॉज का उपयोग
नगर के आउटरों में बने कुछ फार्म हाउस, हॉटल, लॉज तथा कुछ कालोनियों में खाली पडे मकानों में अनैतिक कार्य हो रहे है। पुलिस की इन पर कड़ी नजर है। लगातार जांच चल रही है। जिन लोगों को निशाना बनाया गया है उनमें उनमें केवल 25 से 30 साल के नवयुवक ही नहीं बल्कि 65 साल तक के बुजुर्ग भी इस गिरोह का शिकार हो रहे है।

मंत्री ने कलेक्टर-एसपी को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने मामले के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर और एसएसपी को तत्काल कार्रवाई करने को कहा था। इसके बाद एसएसपी सदानंद कुमार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है। पूरे मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर ने बताया कि उनकी पडताल में ब्लैकमेलिंग के शिकार तथा ब्लैकमेंलिंग करने वाले लोगो के नाम सामने आए हैं। सभी केसों में संगठित गिरोह के अलग-अलग लोगों की संलिप्तता सामने आई है मगर इनका सरगना एक ही है। जहां तक पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की बात है वह सिर्फ एक केस में सामने आई है।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में कोयला लोडेड ट्रेलर नहर में गिरा:तेज बहाव में तैरते हुए ड्राइवर ने बचाई अपनी जान

व्यापारी को बनाया निशाना
नगर पालिका के एक युवा व्यापारी को ही इस गिरोह ने अपने झांसे में ले लिया। व्यापारी को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सेक्स जाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बना लिया गया।
कर्मचारी से 10 लाख वसूले
सीमेंट संयंत्र के संपन्न वर्ग के 65 साल के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 10 लाख रुपए वसूले गए। इस व्यक्ति से गिरोह के सरगना ने उसकी वीडियो क्लिपिंग दिखाकर रुपए वसूल लिए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles