Advertisment
 बिलासपुरअन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में 41 से ज्यादा जजों का तबादला

बलराम वर्मा HC के रजिस्ट्रार विजिलेंस बने; सिराजुद्दीन न्यायिक अकादमी के नए निदेशक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हायर ज्यूडिशियल सर्विस के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 41 से ज्यादा जजों का तबादला हुआ है। इसके साथ ही लॉ ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव भी किया गया है। उच्च न्यायिक सेवा के अफसर बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है।

दुर्ग के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी को हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर का निदेशक बनाया गया है। ज्यूडिशियल एकेडमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत राजनांदगांव की जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाई गई हैं।

हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।
हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।

बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार (विजिलेंस) का अतिरिक्त चार्ज

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश में रजिस्ट्रार (आई एंड ई) बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह राजनांदगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (आइ एंड ई) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  दुर्ग में डबल मर्डर, दादी-पोती की हत्या

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियल को सूरजपुर में एडीजे बनाया गया है।

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।
हायर ज्यूडिशियल सर्विस के अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।

विवेक कुमार वर्मा HC स्थापना शाखा में अतिरिक्त रजिस्ट्रार

दुर्ग के चतुर्थ अतिरिक्त सत्र एवं जिला सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा को हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में अतिरिक्त रजिस्ट्रार बनाया गया है। कोरबा जिले के कटघोरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेन्सेस्लास टोप्पो का हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में रजिस्ट्रार (कम्प्यूटरीकरण) के पद पर तबादला किया गया है।

प्रदेश के विभिन्न जिला कोर्ट में पदस्थ जजों का तबादला आदेश जारी किया गया है।
प्रदेश के विभिन्न जिला कोर्ट में पदस्थ जजों का तबादला आदेश जारी किया गया है।

मनेंद्रगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट के आनंद प्रकाश दीक्षित को भी हाईकोर्ट की स्थापना शाखा और राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने एडिशनल सेशन जजों का ट्रांसफर किया है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने एडिशनल सेशन जजों का ट्रांसफर किया है।

चार एडिशनल सेशन जज बने स्पेशल जज
हाईकोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के चार एडिशनल सेशन जज को स्पेशल जज के रूप में पदस्थ कर उनका ट्रांसफर किया है। इसमें दुर्ग के एडिशनल सेशन जज संजीव कुमार टामक को दुर्ग, रायपुर के कमर्शियल कोर्ट के जज जयदीप गर्ग को कोरबा, बेमेतरा के एडिशनल सेशन जज पंकज कुमार सिन्हा को रायपुर, अंबिकापुर के एडिशनल सेशन जज मनोज कुमार सिंह को अंबिकापुर में ही पदस्थ किया गया है।

जिला न्यायलय में पदस्थ जजों को हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारियां दी गई है।
जिला न्यायलय में पदस्थ जजों को हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारियां दी गई है।

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 34 जजों का किया ट्रांसफर
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडिशिसियल सर्विस के 34 जजों का ट्रांसफर आदेश भी जारी किया है। इसके तहत दुर्ग, रायपुर, कोरबा, जगदलपुर, भाटापारा समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोअर कोर्ट में पदस्थ एडिशनल सेशन जज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  Virat Kohli के रेस्टोरेंट One8 Commune में खाया एक ‘भुट्टा’… चुकाने पड़े 525 रुपये, युवती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बिल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles