Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में डबल मर्डर, दादी-पोती की हत्या

देर रात घर में घुसकर दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला; सुबह परिजनों ने देखी लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले के गनियारी गांव में बुधवार देर रात डबल मर्डर की घटना सामने आई है। घर में घुसकर सो रहे दादी और उसकी पोती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। सुबह परिवार के लोग जब पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

यहां गनियारी गांव में राजबती साहू (62) और उसकी पोती सविता साहू (17) दोनों साथ रहते थे। पास में ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों का भी घर है। सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया गया है।

पोती की लाश फर्श पर पड़ी थी।
पोती की लाश फर्श पर पड़ी थी।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोती की लाश कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी मिली वहीं दादी का शव बरामदे में मिला है। राजबती साहू के गांव में चार घर हैं जहां इनके चारों बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं। इनका परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस यूपी में पलटी : 65 लोग वैष्णोदेवी दर्शन कर रहे लौट रहे थे, दो की मौत

लहूलुहान पड़ी थी दादी की लाश।
लहूलुहान पड़ी थी दादी की लाश।

 

हत्या के मामले की जानकारी मिलते ही दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles