Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़सुकमा

सुकमा में ‘गंदी बात’ पर बाबू की पिटाई

जनपद पंचायत की महिला कर्मचारी को बहाने से टच करता था; कार्रवाई न होने पर सिखाया सबक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा में एक महिला कर्मचारी ने अश्‍लील हरकत करने वाले जनपद पंचायत के बाबू की जमकर पिटाई कर दी। आशिक मिजाज बाबू की हरकतों से महिला कर्मचारी काफी दिनों से परेशान थी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।

महिला कर्मचारी ने बताया कि वह जनपद पंचायत सुकमा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की विकासखंड समन्वय है। वो पिछले 10 सालों से यहां काम कर रही है। जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ बाबू एस एम शर्मा लगातार उससे अश्लील हरकत कर रहा था जिससे वे तंग आ चुकी थी। उसने बाबू की शिकायत भी की है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में BJP नेता ने किया महिला से रेप

काम के बहाने बॉडी टच करता था बाबू

ड्यूटी टाइम पर बाबू काम के अलावा बातें करना, हाथ पकड़ना, गाल छूने जैसी हरकतें करता था। वो काम के बहाने नजदीक आता और पर्सनल लाइफ के बारे में पूछता था। इन हरकतों का विरोध करने पर भी वो नहीं मान रहा था। डर और संकोच के चलते महिला चुप थी।

महिला कर्मचारी ने बताया कि 12 फरवरी को सहायक ग्रेड-3 एस एम शर्मा ने मुझसे कुछ ऑफिशियल जानकारी मांगी और सुबह सवा 10 बजे अपने चेंबर में बुलाया। जानकारी लेने के बाद वे मेरे काम की तारीफ करने लगे और मेरे गालों को छुआ। इससे मैंने असहजता महसूस की।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के घर हुई चोरी, 15 किलो की हाथी मूर्ति ले उड़े चोर

इसके बाद उन्होंने मेरे शरीर के दूसरे अंगों को छुआ। मेरे विरोध करने पर कहा कि ये बात किसी से मत कहना। महिला कर्मचारी का कहना है कि मैं यहां असुरक्षित महसूस करती हूं।

महिला कर्मचारियों के कपड़ों पर करता था कमेंट

महिला कर्मचारी ने बताया कि क्लर्क महिलाओं के कपड़ों पर भी अश्लील और भद्दी टिप्पणी करता है। पीड़ित महिला कर्मचारी का आरोप है कि कर्मचारी की गंदी हरकतों से ऑफिस में काम करने वाली हर महिला कर्मचारी परेशान है।

महिला कर्मचारी का गुस्‍सा उस वक्‍त भड़क उठा, जब शिकायत के 15 दिन बाद भी क्‍लर्क के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने ऑफिस में ही क्‍लर्क की धुनाई कर दी। क्‍लर्क की पिटाई का वीडियो वहां मौजूद कर्मचारियों ने बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  खाद्य विभाग ने मारा छापा : 4600 किलो पनीर जब्त, छापेमारी में गए अफसर घूस लेते कैमरे में कैद

पीड़िता ने दूसरी बार की शिकायत

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसने 13 फरवरी को क्‍लर्क के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने दूसरी बार सुकमा जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी के साथ कलेक्‍टर, बस्‍तर संभाग के कमिश्‍नर और राज्‍य महिला आयोग को पत्र लिखकर क्‍लर्क के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles