Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़

छत्तीसगढ़ में BJP नेता ने किया महिला से रेप

महतारी वंदन योजना की राशि के नाम पर ले गया था; FIR के बाद फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में भाजपा नेता ने महिला से रेप किया। आरोप है कि भाजपा नेता महिला को महतारी वंदन योजना की राशि के नाम पर ले गया था। FIR दर्ज होने के बाद आरोपी भाजपा नेता भाग निकला है। मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ निवासी महिला और भाजपा नेता दिनेश यादव का पहले से परिचय है। और घर में आना-जाना है। आरोपी खुद को भाजपा के नागपुर मंडल का मंत्री बताता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे दिनेश महिला के घर पहुंचा था।

योजना की राशि चेक कराने का झांसा देकर ले गया

महिला ने उसे बताया कि महतारी वंदन का पैसा अभी तक नहीं आया है। इस पर दिनेश यादव ने महिला ने शंकरपुर कंप्यूटर दुकान में जाकर चेक कराने की बात कही। शाम करीब 5.30 बजे दिनेश बाइक से महिला को लेकर कंप्यूटर दुकान में पहुंचा और वहां जांच में पता चला कि पैसे खाते में आ चुके थे।

इसे भी पढ़ें:  साल के पहले दिन IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें LIST...

महिला को घर छोड़कर भाग निकला

इस पर महिला को लेकर वह देर शाम घर लौटने लगा। आरोप है कि रास्ते में दिनेश रेलवे क्रासिंग के पास खेत में लेकर पहुंचा और वहां दुष्कर्म किया। वारदात के बाद घर जा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया। फिर उसके घर छोड़कर भाग निकला।

महिला ने घर में इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। उसने बताया कि पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। जब गुरुवार को पति घर लौटा तो महिला उसके साथ थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। जांच अधिकारी एएसआई मनीष तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के जशपुर में भूकंप के झटके, दहशत में लोग घरों से निकले

भाजपा मंडल अध्यक्ष बोले-निष्कासित है
भाजपा मंडल नागपुर अध्यक्ष धनेश यादव ने कहा कि दिनेश यादव पहले से निष्क्रिय था। इस कारण उसे पहले ही भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि घटना के पहले तक आरोपी स्वयं को भाजपा का मंडल मंत्री बताता रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles