Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरें

एनिकट में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

एसडीआरएफ ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर. बोदरा एनिकट में नहाने गया एक युवक के डूबने की खबर सामने आई है. नारंगी नदी के बोदरा एनिकट में एसडीआरएफ की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला है. मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय कावडगांव निवासी लखन मौर्य के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक अपने परिजनों के यहां बोदरा गांव आया हुआ था. युवक बुधवार को एनीकट में नहाने की बात कह कर गया था. युवक जब वापस नहीं लौटा तब उसकी खोज खबर परिजनों ने शुरू की. नदी किनारे कपड़े देखकर युवक के डूबने का अंदेशा जताया गया. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को नारंगी नदी से निकाला. फिलहाल पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख बरामद, हवाला शंकास्पद; 4 गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles