Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

बहन से बात करने से मना करने पर नहीं माना युवक, प्रेमिका के भाई ने साथियों संग की हत्या, तालाब में फेंका शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर। बहन से मोबाइल में बात करने से युवक को मना किया, लेकिन नहीं माना तो नाबालिग ने अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी और शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने 1 नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना राहौद चौकी के ग्राम धरदेई की है।

एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि 11 फरवरी की रात्रि को धरदेई में एक युवक का शव पुरेना तालाब में मिला था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर जाकर गुम इंसान कायम कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान उक्त युवक की शिनाख्ती राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें:  दंतेश्वरी मंदिर चोरी मामला : 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद सामने आई चोर की फोटो, 5,000 रु इनाम की घोषणा

जांच मे पता चला कि राहुल चौहान 11 फरवरी को शिवरीनारायण मेला गया था। मेला देखकर अपने मौसी के घर ग्राम धरदेई आया हुआ था। पहले भी अक्सर यहां आता जाता था। राहुल चौहान एक लड़की से मोबाइल में बात करता था, जिससे लड़की का भाई उसे मोबाइल से बात करने से मना किया। राहुल नहीं माना तो नाबालिग एवं 5 अन्य उसके दोस्तों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

11 फरवरी की शाम को राहुल को तालाब के पास बुलाया और चाकू से उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग के अलावा मास्टरमाइंड मनीष चौहान, उसके सहयोगी राजवीर आदिले और शाहिल सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 103,1,61, 2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी एक,दावेदार पति दो: एक के साथ पांच साल रही, दूसरे के साथ दो साल,अब साथ ले जाने के लिए दोनो पति आपस में भिड़े

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles