Advertisment
छत्तीसगढ़

दंतेश्वरी मंदिर चोरी मामला : 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद सामने आई चोर की फोटो, 5,000 रु इनाम की घोषणा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। दंतेश्वरी मंदिर में चोरी मामले में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चोर की तस्वीर की जारी,और किया उचित जानकारी देने वालों को ₹ 5000/- रुपये नगद इनाम देने की घोषणा।

बीते दिनांक 23 और 24 जनवरी की दरमियानी रात एक अज्ञात चोर के द्वारा माँ दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसकी सूचना मंदिर पुजारी द्वारा 24 जनवरी की सुबह देने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस और फॉरेंसिक की संयुक्त टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर 9 टीम गठित कर बस्तर पुलिस द्वारा गंभीरता से जाँच की जा रही है। अब तक की कार्यवाही में बस्तर पुलिस द्वारा शहर के 100 से अधिक शासकीय और निजी कैमरों की मदद से चोर के चेहरे की पहचान हुई है। उक्त चोर के संबंध में सही जानकारी दिए जाने पर बस्तर पुलिस के द्वारा रविवार दोपहर डेढ़ बजे 5000/- रुपये नगद इनाम की घोषणा की गई है। कार्यवाही में 4-5 टीम उड़ीसा एवं पड़ोसी जिलों में सघनता से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  SIR में मुंगेली जिला प्रदेश में टॉप पर… शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles