Advertisment
छत्तीसगढ़

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे आवेदन — देखिए पूरी डिटेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है, क्योंकि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 12 से 17 फरवरी 2026 तक प्लेसमेंट कैंप और संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

महासमुंद जिले में प्लेसमेंट कैंप का दूसरा दिन आज आयोजित हो रहा है, जहां जनपद पंचायत बागबाहरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निजी क्षेत्र की कंपनियां भर्ती करेंगी।

एसपीएसजी सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर 10वीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 19,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों के लिए 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिनके लिए 12,200 रुपये प्रतिमाह सैलरी निर्धारित है।

प्रदेश स्तर पर युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 12 और 13 फरवरी को बिलासपुर, 14 और 15 फरवरी को दुर्ग तथा 16 और 17 फरवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  आज रात रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार सहित अन्य कार्यक्रमों मे होंगे शामिल

इन मेलों में प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेकर योग्य युवाओं का चयन करेंगी। रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles