
साहब… मैंने उसे मार डाला: पति का गला घोटकर थाने पहुंची महिला, घरेलू विवाद पर ले ली जान
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पति का गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना चांपा के मझली तालाब के पास का है। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके कारण गुस्से में आकर पत्नी ने पति का गला दबाकर हत्या कर दी। हैरानी कर देने वाली यह है कि, वारदात के बाद पत्नी खुद थाना पहुंची। फिलहाल आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
फंदे से लटकते मिली पंडित की लाश
वहीं राजनांदगांव जिले के बसंतपुर से भी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां फांसी के फंदे से लटकी युवक की लाश मिली है। मृत युवक पेशे से पंडित है। आशंका जताई जा रही है कि, युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या की है।
मौत की परिस्थितियां संदेहास्पद
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रितेश शर्मा उर्फ छोटा महाराज नाम के रूप में हुई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि, मौत की परिस्थितियां संदेहास्पद लग रही हैं। मृतक का पूरा परिवार सदमें है। यह पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 46, जोगी नगर का है। फ़िलहाल, मामले की जांच में जुटी हुई है।



