Advertisment
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में लूट की बड़ी वारदात: मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 20 लाख नगद लूटकर फरार हुए बदमाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर अपराधियों के हौसले फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती देर रात मोबाइल कंपनी के डीलर के साथ लूट की बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने स्कूटी से घर लौट रहे व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया और करीब 15 से 20 लाख रुपये नगद लूटकर मौके से फरार हो गए।

बता दें कि, लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी लुट की रकम ले कर भागता नजर आ रहा है। हमलावर ने कारोबारी पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 लाख रुपए और एक बाइक जब्त की है। हैरान करने वाली बात यह है कि, लूट का मास्टरमाइंड कारोबारी का ही नौकर है। कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में मिले दो संदिग्ध बैग: रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में भी है हाई अलर्ट

पैसों की कलेक्शन लेकर घर लौट रहे थे व्यापारी
मिली जानकारी के अनुसार, व्यवसायी अनिल अग्रवाल मोबाइल कंपनी के अधिकृत डीलर हैं और राम मंदिर स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज, इंद्रप्रस्थ के संचालक हैं। वह देर रात अपने सब-डीलरों से लगभग 20 लाख रुपये की कलेक्शन कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश मोड़ के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

व्यवसायी की हालत गंभीर
बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटकर बेहोश कर दिया और जमीन पर गिरने के बाद उनके पास मौजूद पूरी नगदी लूट ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर लहू लुहान हालत में अनिल अग्रवाल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में 2019 का ट्रेंड बरकरार, इस बार भी तीन महिला सांसद करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles