Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुरलोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में 2019 का ट्रेंड बरकरार, इस बार भी तीन महिला सांसद करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई है. प्रदेश में पिछले दो लोकसभा चुनावों से महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है. 11 लोकसभा सीटों के हिसाब से राज्य में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 27 फीसदी से ज्यादा है. लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों का दबदबा बरकरार रहा. लोकसभा चुनाव 2019 में तीन महिला प्रत्याशी जीतकर आई थी तो वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में भी 3 लोकसभा क्षेत्रों से महिला उम्मीदवार निर्वाचित हुईं हैं. जिसमें कोरबा से ज्योत्सना महंत, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े सांसद बन गईं हैं.

इसे भी पढ़ें:  ट्रक ने पति-पत्नी की बाइक को मारी टक्कर,महिला की मौत: ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जब्त

कुल 6 महिला प्रत्याशी रहीं मैदान में

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने तीन-तीन सीटों से महिलाओं को टिकट दिया था. भाजपा ने जहां कोरबा से सरोज पाण्डे, जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा तो वहीं कांग्रेस ने कोरबा से ज्योत्सना महंत, रायगढ़ से डॉ. मेनका देवी, सरगुजा से शशि सिंह को मौका दिया. इन 6 प्रत्याशियों में भाजपा की दो प्रत्याशी कमलेश जांगड़े और रूपकुमारी चौधरी को जीत मिली. वहीं कांग्रेस की केवल एक ज्योत्सना महंत चुनाव जीतने में कामयाब रहीं. बाकी तीन प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा.

पार्टी कॉन्स्टीट्यूंसीज उम्मीदवार
भाजपा कोरबा सुश्री सरोज पाण्डे
भाजपा जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े
भाजपा महासमुंद रूपकुमारी चौधरी
कांग्रेस कोरबा ज्योत्सना महंत
कांग्रेस रायगढ़ डॉ. मेनका देवी
कांग्रेस सरगुजा शशि सिंह

महिला उम्मीदवारों ने किसे कितने वोटों से हराया और वे कहां हारी

कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत का मुकाबला सरोज पांडे से था. ज्योत्सना महंत ने सरोज पांडे को 43283 वोटों से हराया है.

इसे भी पढ़ें:  राजधानी में 8 वाहन जलकर खाक : धू धू कर जले 7 दो पहिया और 1 ऑटो, देखिए Video…

महासमुंद लोकसभा सीट पर भाजपा की रूप कुमारी चौधरी का मुकाबला पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू से था. रूप कुमारी चौधरी ने ताम्रध्वज साहू को 145456 वोटों से हराया है.

रायगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह का मुकाबला राधेश्याम राठिया से था. बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने डॉ. मेनका देवी को 240391 वोटों से हराया.

सरगुजा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह कोराम का मुकाबला चिंतामणि महाराज से था. बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने शशि सिंह को 64822 वोटों से हराया है.

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर बीजेपी की महिला प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का मुकाबला पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से था. कमलेश जांगड़े ने शिवकुमार डहरिया को 60000 वोटों से हराया है.

इसे भी पढ़ें:  खेल मैदान जा रही ऑटो पलटी: स्कूली छात्राएं और खिलाड़ी घायल, दो की हालत गंभीर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles