Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर में मिले दो संदिग्ध बैग: रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में भी है हाई अलर्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
बिलासपुर। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के धमाका होने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने 2 संदिग्ध बैग्स को बरामद किया है। RPF और पुलिस ने बैग की तलाशी कर रही है वहीं हाई अलर्ट के बीच संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं दिल्ली के लाल किले के धमाका होने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत कई जिलों में हाई अलर्ट पर है। जिसके कारण हाइकोर्ट, रेलवे, एयरपोर्ट, ढाबा, रेस्टोरेंट, संदिग्ध वाहनों, अस्पताल जैसे जगहों पर सुरक्षा बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया है। वहीं पुलिस को पेट्रोलिंग को तेज करने और तत्काल चप्पे- चप्पे पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें:  भारतमाला में गड़बड़ी : एक खसरे के 12 टुकड़े और बांट दिए 84 लाख की जगह साढ़े सात करोड़ मुआवजा
विशेष जांच जारी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जहां भी संदिग्ध गतिविधि मिलेगी उस पर कड़ी कार्रवाई और पूछताछ करेगी पुलिस। सभी भीड़ वाले जगहों की भी जांच हो रही है और रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, होटलो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही रायपुर एयरपोर्ट में डॉग स्क्वाड ने पूरे परिसर को स्कैन किया। वहीं एयरपोर्ट पर आने जाने वाले सभी यात्रियों पर सुरक्षाबलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ एयरपोर्ट पर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगायी गई है। विशेष जांच अभियान के तहत पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर निगरानी और संदिग्धों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एसपी/ डीएसपी रेंज के अधिकारी कमांड सेंटर से सभी इलाकों की सीसीटीवी कैमरे से करेंगे।
इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री लखमा के बेटे के साथ कांग्रेस नेता के घर पर ईडी की दबिश, सीआरपीएफ के जवानों ने घर को घेरा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles