
छत्तीसगढ़
ऑन-ड्यूटी TI को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूना पड़ा भारी, किए गए लाइन अटैच, वीडियो हुआ था वायरल
रायपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां ड्यूटी पर लगे थाना प्रभारी को बाबा के पैर छूना भारी पड़ गया है। ऑन-ड्यूटी TI मनीष तिवारी का पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के दौरान पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए TI मनीष तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।



