Advertisment
छत्तीसगढ़

ट्रेन में फांसी पर लटका मिला युवक का शव: रायपुर रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एक कोच में युवक का शव संदिग्ध हालत में लटका हुआ पाया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला, अधिकारी 2 घंटे तक बंधक, वाहन में तोड़फोड़

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आस-पास के यात्रियों से पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल, मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles