Advertisment
छत्तीसगढ़

सरगुजा से हवाई सेवा बंद: फ्लाई बिग ने सरगुजा-रायपुर और बिलासपुर एयर सर्विस बंद की

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हवाई सेवा बंद हो गई है। फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई सेवा का परिचालन बंद कर दिया है। पहले सप्ताह में 3 दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुविधा मिलती थी। लेकिन हवाई सेवा का संचालन करने वाली फ्लाई बिग कंपनी की उड़ानें कभी नियमित नहीं रहीं।

सरगुजा से शुरू हुई हवाई सेवा 1 साल के बाद अंततः पूरी तरह कर बंद दिया गया है। 19 दिसंबर 2024 को उड़ान योजना के तहत दरिमा एयरपोर्ट से हवाई से की शुरुआत की गई थी। लेकिन शुभारंभ के कुछ दिनों बाद से ही हवाई सेवा का परिचालन सही तरीके से नहीं हो रहा था। 28 अक्टूबर तक फ्लाई बिग कंपनी को विंटर शेड्यूल देना था जो कंपनी ने दिया ही नहीं। जून माह 2025 से अब तक केवल 5 बार ही उड़ान भरी थी। ऐसे में अब फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई सेवा का परिचालन बंद कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों ने लाखों-करोड़ों कहां खर्च किए, जानें केवल एक रुपए में

टिकटों के बढ़ते दाम के कारण यात्री हुए कम
शुरुआती कुछ दिनों तक फ्लाइट का संचालन भी ठीक रहा। इसके बाद टिकटों के बढ़ते दाम के कारण यात्री कम होते गए। 999 रुपए से टिकट महंगी होकर 1999 हो गई। बाद में यह कीमत 5999 रुपए तक कर दी गई। फिर कभी बारिश में दृश्यता कम होने का हवाला देकर, तो कभी तकनीकी खराबी जैसे कारणों से सेवाएं बाधित होती रहीं। दिवाली के समय 5 फ्लाइट्स का संचालन किया गया। इसके बाद से सेवा ठप है। फ्लाई बिग को 29 अक्टूबर तक अपना विंटर शेड्यूल देना था, लेकिन फ्लाई बिग ने शेड्यूल ही जमा नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 ट्रेनें कैंसिल, 12 से 16 जुलाई तक रहेंगी रद्द; ये है बड़ी वजह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles