Advertisment
छत्तीसगढ़

पांचवें दिन भी इंडिगो संकट जारी: रायपुर से उड़ान भरने वाले 7 फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे यात्री

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रविवार को इंडिगो फ्लाइट कैंसिल रहेगी। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, रायपुर से उड़ान भरने वाले इंडिगो की सात फ्लाइट्स कैंसिल है। जिसमें मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, बंगलूरू और कोलकाता की फ्लाइट शामिल है।

वहीं स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन का संकट शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। DGCA के नए नियमों के बाद उड़ानों के शेड्यूल पर भारी असर पड़ा है। स्थिति यह है कि इंडिगो की लगभग 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतज़ार करना पड़ा और कई लोग परेशान होकर ट्रेन का सहारा लेते दिखे।

इसे भी पढ़ें:  बैंक मैनेजर और कैशियर ने किसान से मांगी रिश्वत, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर रूट सबसे ज्यादा प्रभावित
दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रूट पर इंडिगो की पांच फ्लाइटें रद्द, जबकि मुंबई-रायपुर-मुंबई के बीच संचालित होने वाली तीनों नियमित उड़ानें शुक्रवार को नहीं चलीं।इसके अलावा अहमदाबाद, लखनऊ, कोलकाता और बेंगलुरुवार रूट पर उड़ानें कई-घंटों की देरी से आईं।

उड़ानें रद्द, दूसरी फ्लाइट्स के दाम दोगुने
फ्लाइट रद्द होते ही दूसरी एयरलाइंस के टिकटों के दाम में 100% तक बढ़ोतरी देखी गई। कई यात्रियों ने बताया कि 5-6 हजार के टिकट 12-15 हजार तक पहुंच गए हैं।

मुंबई-रायपुर संपर्क पूरी तरह टूटा
शुक्रवार को मुंबई और रायपुर के बीच आने-जाने वाली कोई भी उड़ान नहीं चली। इसी तरह दिल्ली रूट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द रहने से यात्रियों को केवल एयर इंडिया की तीन फ्लाइटों पर निर्भर रहना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  ईशिका लाइफ फाउंडेशन का विशेष आयोजन: चयनित 200 बच्चियों को मिलेगा निशुल्क पास, 10 लकी विनर होंगे सम्मानित

ट्रेन की ओर भागे यात्री- रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी बढ़ते देख बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। मांग बढ़ने पर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इसके बावजूद प्रतीक्षा सूची तेजी से बढ़ रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles