Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

रायपुर पहुंचे सांसद और भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर आजाद, कही ये बात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद राजधानी रायपुर पहुंचे. आज आजाद बिलाईगढ़ के भटगांव में बड़ी जनसभा करेंगे. उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा पर कहा कि सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है, सतनामी समाज को टारगेट किया गया है. सतनामी समाज को बदनाम करना सरकार को शोभा नहीं देता है. इसके साथ ही मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पलटवार किया है. चंद्रशेखर आजाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. उसके बाद सारंगगढ़- बिलाईगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे. यहां जनसभाके बाद बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद लोगों से मिलने की कोशिश करेंगे. घटना के संबंध में जानकारी लेकर प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर

रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कहा, सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है. सतनामी समाज को टारगेट किया गया है. बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में है उनसे मिलने की कोशिश करूंगा. लंबे समय तक सतनामी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है. मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता. लेकिन जब तक जांच नहीं होगी तब तक पता नहीं चलेगा की कौन दोषी है. सतनामी समाज को बदनाम करना यह सरकार को शोभा नहीं देता. कोशिश करूंगा की सभी से जानकारी मिले. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्रेडिट लेने राजनीति दल कर रहे बयानबाजी वाले बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि तो सरकार जुल्म करना बंद कर दे. सरकार अपने गिरेबान में झांककर देखें. घासीदास को मानने वाले पूरे देश में रहते हैं. सरकार का यह फेलियर है. सरकार आस्था का सम्मान करने में फेल हुई, लोगों को प्रोटेक्ट करने में फेल हुई. सरकार को जवाब देना होगा.

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे साप्ताहिक ’जनदर्शन’, 27 जून से होगा शुरू…

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles