Advertisment
छत्तीसगढ़

किसान ने की आत्महत्या की कोशिश: कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला, विरोध में जमकर लगाए नारे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सेनभाठा गांव के किसान मनबोध गांडा ने धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान होकर अपने ही गले पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद सियासत तेज हो गई है। रविवार को राजधानी रायपुर के उरला में कांग्रेस ने सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंकज शर्मा, विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, शहर अध्यक्ष कुमार मेनन, शिव सिंह ठाकुर, विनोद कश्यप, दीपेश सिंह, योगेंद्र सोलंकी, डीगेंद्र सिन्हा, कृपाराम निषाद, बाबा खान, लखन साहू सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  बेचैनी में बीती लखमा की पहली रात : रखा गया है CCTV की निगरानी में, खाना पड़ेगा ED की ओर से ही दिया गया खाना

यह था पूरा मामला
आपको बता दें कि, किसान मनबोध गांड़ा धान बेचने के लिए कई दिनों से परेशान था। लेकिन धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल रहा था इसी बात से परेशान होकर उसने ब्लेड से खुद का गला काट लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के बाग उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

तीन दिनों से काट रहा था चक्कर
किसान अपनी धान बेचने के लिए बीते 3 दिनों से चॉइस सेंटर का चक्कर काट रहे थे, लेकिन उसे टोकन नहीं मिल रहा था। परिजनों ने बताया कि हर बार मोबाइल नंबर से संबंधित कुछ परेशानी बताई जा रही थी। परिजनों का कहना है कि, धान की फसल बाहर रखी थी ऐसे में किसान परेशान था। इसी टेंशन में आकर उसने अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। किसान के गला काटकर सुसाइड करने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें:  अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा से रायपुर के श्रद्धालु पीछे हटे, सभी बुकिंग रद्द

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles