Advertisment
छत्तीसगढ़

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है, आरोपी ने महिला को किसी को जानकारी देने पर मौत के घाट उतारने की धमकी भी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के पुरैनाखार गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला खेत में काम कर रही थी, तभी युवक ने घटना को अंजाम दिया। घर लौटने पर महिला ने अपने बच्चों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला के बेटे और गांव वालों ने मिलकर युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई की। परिजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर AIIMS के इलेक्ट्रीशियन से 11 लाख की ऑनलाइन ठगी:वर्क-फ्रॉम होम के चक्कर में गंवाए पैसे

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बसंत मिरी बरपाली को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन नशेड़ी है। वह घर से अपने पिता का पैर तोड़कर निकला था। गांव वाले आरोपी के हरकतों से परेशान थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles