Advertisment
छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जेल में कांग्रेस नेता मौत मामले में बवाल मचा हुआ है। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है, मृतक जीवन ठाकुर का शव रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में है। वहीं मौत मामले में आदिवासी समाज ने भी बड़ी बैठक बुलाई है। वहीं भारी भीड़ के साथ समाज के लोगों की कलेक्ट्रेट पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि, जेल प्रशासन पर लापरवाही करने के गंभीर आरोप लगाये हैं।

परिजनों का कहना है कि, बिना सूचना के कांकेर से रायपुर जेल भेजा गया, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि, तबीयत बिगड़ने से कैदी की मौत हुई है। बता दें कि, कांग्रेस नेता और चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष जीवन ठाकुर वन अधिकार पट्टा घोटाले में जेल में थे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मृतक के परिजनों से मिलने के लिए कांकेर पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी में गैंगवार : दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे, देखें VIDEO…

कांग्रेस नेता और चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष 2024 से जेल में बंद है। जिन्हें 2 दिसंबर को बिना सूचना रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, इसी बीच उनकी तबीयत ख़राब होने से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं अब मामले में परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, उन्हें कोई बीमारी नहीं थी सही समय पर इलाज होता तो उनकी जान बच जाती।

घटना के बाद से अब यह सियासी चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस नेता मामले में सरकार और जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही घटना में न्यायिक जांच की मांग की तैयारी में हैं। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

इसे भी पढ़ें:  CGPSC 2023: इंटरव्यू की नई तारीखों का ऐलान, यहां करें चेक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles