Advertisment
छत्तीसगढ़

अमेरा कोल माइंस विवाद पर एक्शन: ASP-कलेक्टर पर हमले के बाद हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में 150 ग्रामीणों पर FIR

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। अमेरा कोल एक्सटेंशन खदान विवाद हिंसक रूप ले लेने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लखनपुर थाना क्षेत्र में 150 ग्रामीणों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है, जिनमें 55 से अधिक ग्रामीणों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

कोल खदान विस्तार क्यों बना विवाद का कारण?
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खदान विस्तार से उनकी खेती की जमीन, जलस्रोत और गांव की सुरक्षा गंभीर रूप से प्रभावित होगी। वहीं प्रशासन का कहना है कि परियोजना से रोजगार और विकास के नए अवसर बढ़ेंगे, साथ ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास की योजनाएँ भी प्रदान की जाएँगी।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, भाजयुमो नेता के साथ चाकूबाजी कर लूट, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

ग्रामीण खदान विस्तार का विरोध करते हुए अचानक उग्र हो गए और लाठी, डंडे, पत्थर, गुलेल जैसी हथियारनुमा वस्तुओं से पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में ASP, अपर कलेक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर सहित कुल 39 अधिकारी–कर्मचारी घायल हुए थे।

लखनपुर पुलिस ने दर्ज FIR में शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय संपत्ति को नुकसान, हत्या का प्रयास, भीड़ हिंसा, मारपीट और पथराव, तथा खतरनाक हथियारों के उपयोग जैसी गंभीर धाराएँ शामिल की हैं। 55 ग्रामीणों की पहचान होने पर उन्हें नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles