Advertisment
छत्तीसगढ़

देवेंद्र नगर थाने के बाहर हंगामा: अमित बघेल पहुंचा सरेंडर करने, समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल देवेन्द्र नगर थाना पहुंचे। जहां पर भारी गहमागहमी के माहौल में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान थाने के बाहर में बड़ी संख्या में क्रांति सेना के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए। वहीं कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था।

बता दें कि, क्रांति सेना के प्रमुख थाने में सरेंडर करने के लिए अपने वकील के साथ पहुंचे हुए थे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद हैं जो पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि माहौल न बिगड़े।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने किया 3 लाख का अवैध एमपी निर्मित शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मां के अंतिम संस्कार में हो सकते हैं शामिल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। जिनका उनके पैतृक गांव पथरी में अंतिम संस्कार किया जायेगा। अमित बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles