Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर नैला के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्रीमती दुलौरिन चौरसिया ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में प्रवेश किया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है–भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प!

इसी रीति और नीति को ध्यान में रखते हुए आज नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्रीमती दुलौरिन चौरसिया ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन छोड़, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेताप्रतिपक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नारायण चंदेल जी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

इसे भी पढ़ें:  1 अप्रैल से इन बैंकों के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा, आरबीआई ने इन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.

इस अवसर पर पार्षद हितेश यादव, पार्षद विवेक विक्की सिंह, पार्षद उमेश राठौर, पार्षद अमित यादव, पार्षद भूरी बाई कार्तिक राम सूर्यवंशी, पार्षद अनीता गुड्डू कहरा, पार्षद जानकी जीवन कहरा, पूर्व पार्षद मोहन लाल यादव, पूर्व पार्षद उदय कश्यप, शिवचमन ठाकुर, जैकी तिवारी, गजानंद ध्रुव, अनिल शर्मा, दिव्यांश चंदेल, पलाश चंदेल, मिंटू चंदेल, अनिल शर्मा, रितेश मोनू अग्रवाल, देवानंद गढ़वाल, योगेश चौरसिया, कन्हैया सूर्यवंशी, हरदेव टंडन, पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र निर्मलकर, अशोक चौरसिया, सुशील सिंह, देव कुमार गढ़वाल, मोहन श्रीवास, सुनील कश्यप, दिनेश चंदेल, सोनू यादव, दिनेश राठौर, मृत्युंजय राठौर, सतीश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles