Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

खेत में रखी धान की खरही में लगी आग:किसान को लाखों का नुकसान; गांव के ही किसी व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खैरा में खेतों में रखी लगभग 1 एकड़ 75 डिसमिल धान की खरही में आग लग गई। किसान गोपाल कश्यप और उनके भाई बहादुर कश्यप ने गांव के ही किसी व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है।

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस घटना से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

किसान गोपाल कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपनी 1 एकड़ 25 डिसमिल और भाई बहादुर कश्यप की 50 डिसमिल धान की कटाई कर खेत में खरही बनाकर रखी थी।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार आगजनी के बाद रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण, पुराने स्वरूप में लौटा संयुक्त जिला कार्यालय

3 दिसंबर की रात करीब 10 बजे जब वे दूसरे खेत में धान की मिसाई कर रहे थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि खेत में रखी धान में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही दोनों भाई और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी खरही उसकी चपेट में आ गई और आग बुझाने में सफलता नहीं मिली।

गोपाल कश्यप का कहना है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस आगजनी से किसानों को लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा: रक्षाबंधन पर 'एक हेलमेट भाई के नाम' अभियान से सड़क सुरक्षा का संदेश, 8 अगस्त को 1000 हेलमेट बांटा जाएगा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles