Advertisment
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कटघोरा: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास एनएच-31 पर तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे। मृतक की पहचान विजय वर्मा (29 वर्ष) पिता केदार वर्मा, निवासी भवनी, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि विजय की शादी को मात्र एक साल ही हुआ था और शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में घायल लोगों की पहचान तिलेश्वर वर्मा (32 वर्ष), निवासी भवनी (खैरागढ़), मकुंदी वर्मा (49 वर्ष), अशोक वर्मा (35 वर्ष) निवासी जामुल (भिलाई), और संजय वर्मा (35 वर्ष) निवासी बोईरडीह के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तिलेश्वर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर दक्षिण में करारी हार के बाद पीसीसी चीफ बैज का बड़ा बयान, कहा- EVM पर संदेह था, और हमेशा रहेगा

यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास बिलासपुर-कटघोरा एनएच-31 पर हुआ। बताया जा रहा है कि जहां यह दुर्घटना हुई, वहां डिवाइडर के कारण सड़क बंद है और इसी स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने एनएच और नाका प्रबंधन को डिवाइडर हटाने के लिए पत्राचार किया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल, घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने नहीं दी एक गिलास पानी, गुस्से में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles