Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगे पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय रायपुर दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने चाक- चौबंध सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसी कड़ी में कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना 51 वर्ष की आज सुबह तबीयत खराब होने की वजह से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की पीएम ड्यूटी के लिए रायपुर आए हुए थे। आज सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ते देख उन्हें तत्काल रामकृष्ण अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा के मर्चुरी भेज दिया है। इसके साथ ही उनके मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। आरक्षक के परिजन भी रायपुर पहुँच गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  किसान पंचायत में शामिल हुए टिकैत : बोले- नक्सल के नाम पर ग्रामीणों को ना बनाया जाए निशाना, मुठभेड़ों की हो जांच

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles